November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में बैन के बावजूद बिक रही थी पाकिस्तानी क्रीम, छापे में 236 डिब्बे जब्त

रायपुर के गोल बाजार में ड्रग विभाग की टीम ने छापेमारी कर पाकिस्तान में बनी 236 क्रीम जब्त की हैं। इनमें 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम शामिल हैं। जब्त क्रीम की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

जांच के दौरान क्रीम की पैकेजिंग पर पाकिस्तान में निर्मित लिखा मिला। टीम ने सभी क्रीम जब्त कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। बताया जा रहा है कि इन क्रीमों को पहले 300 से 550 रुपये तक में बेचा जा रहा था। दुकानदार ग्राहकों को गोरा बनाने का दावा कर इन्हें बेच रहे थे।

इन क्रीमों में पारा (मरकरी) होने की आशंका जताई गई है, जिससे किडनी और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। फिलहाल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Related posts

दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया एक मंच पर — 27-28 मार्च को रायपुर में प्रवासी कॉन्क्लेव का आयोजन

admin

“योग की आड़ में अय्याशी: डोंगरगढ़ आश्रम से सेक्स टॉय, वियाग्रा और सीक्रेट कैमरे बरामद”

admin

मरम्मत कार्य के चलते अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द, छत्तीसगढ़ रूट के यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

admin

Leave a Comment