छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई PRA ग्रुप, जेपी मित्तल और बरबरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों के यहां की गई। अधिकारियों की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह से जांच जारी है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
