November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, 5 से 10 लाख रुपये में बेचते थे बच्चे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में लैब टेक्नीशियन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चों की जाति और धर्म बताकर 5 से 10 लाख रुपये में सौदा करते थे। खरीदारों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनाकर दिया जाता था।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क रायपुर के अलावा ओडिशा, रायगढ़, बिलासपुर, मुंबई, गुजरात, हैदराबाद और चेन्नई तक फैला हुआ था। आरोपी बच्चों को सड़क, ट्रेन और फ्लाइट से दूसरे शहरों तक पहुंचाते थे। शुरुआती जांच में 15 से 20 बच्चों से जुड़ी तस्वीरें और जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बेचे गए बच्चों की जानकारी जुटा रही है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है

।

Related posts

आज बिलासपुर में सीएम साय, जनता से करेंगे सीधा संवाद

admin

बौद्धिक संपदा एवम शोध सम्बन्ध प्रत्यक्ष प्रो. शुक्ला*

admin

भिलाई में चुनरी यात्रा हुई हिंसक — दो समुदायों के बीच भिड़ंत, 6 घायल

admin

Leave a Comment