रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आजाद चौक और टिकरापारा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू और एक तलवार बरामद की है।
गिरफ्तार युवकों की पहचान कुलदीप निर्मलकर (24), मोहम्मद कैनेन (19) और मोहम्मद अहमद (25) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
