November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस का एक्शन, चाकू और तलवार लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार

रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आजाद चौक और टिकरापारा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू और एक तलवार बरामद की है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान कुलदीप निर्मलकर (24), मोहम्मद कैनेन (19) और मोहम्मद अहमद (25) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related posts

दहेज के दानव बने पति-जेठ: बहू की गला घोंटकर हत्या, फिर दिखाया आत्महत्या का ड्रामा; उम्रकैद की सज़ा

admin

मंत्रालय कर्मचारियों को 6 महीने और मिलेगी बस सुविधा, हर महीने देने होंगे ₹3066

admin

रेलवे स्टेशन के पास पंजाब के युवक से 5.18 लाख की हेरोइन जब्त; रायपुर पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क की तलाश तेज की

admin

Leave a Comment