रायपुर के माना एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलने और सवारी बैठाने को लेकर विवाद करने की शिकायतें सामने आई हैं। इसे देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ओला, उबर, रैपिडो समेत अन्य टैक्सी ऑपरेटरों के साथ बैठक की। पुलिस ने सभी चालकों को यात्रियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने और निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सवारी बैठाने को लेकर विवाद, बदसलूकी या मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 17 नवंबर को भी माना एयरपोर्ट पर दो टैक्सी चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी ऑपरेटरों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।
