November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रतनपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार; एक युवती की मौत, 6 घायल

बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रतनपुर के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से घूमने निकले युवक-युवतियों की तेज रफ्तार इको कार सामने चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। टक्कर के बाद कार ट्रेलर की ट्रॉली और पहियों के बीच फंस गई। घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।

Related posts

RTE प्रतिपूर्ति दर बढ़ाने की मांग तेज, निजी स्कूलों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी

admin

तेलीबांधा तालाब में पार्किंग विवाद: रोजाना 200 से अधिक वाहनों के लिए ग्रीन जोन का प्रस्ताव

admin

कथावाचक नरेंद्र शास्त्री पर गंभीर आरोप, यौन उत्पीड़न केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment