November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

निजी जमीन को सरकारी बताकर मकान हटाने पहुंचा विभाग, हाईकोर्ट ने लगाई कार्रवाई पर रोक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूरजपुर जिले के क्रांतिप्रकाशपुर क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है। विभाग ने निजी जमीन और मकान को सरकारी भूमि बताते हुए अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ जमीन मालिकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि बिना उचित जांच और सुनवाई का मौका दिए इस तरह की कार्रवाई करना सही नहीं है। कोर्ट ने विभाग की कार्रवाई को निरस्त करते हुए संबंधित पक्षों को अपने जमीन के दस्तावेज और आपत्तियां पेश करने का पर्याप्त अवसर देने की जरूरत बताई।

Related posts

राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान आग, मजदूर 90% झुलसा

admin

रौहिणी पुरम में तीसरी मंजिल पर लगी आग; चिंगारियाँ गिरती रहीं गैस गोदाम पर

admin

रायपुर: मौदहापारा की राशन दुकान में चोरी, कैश काउंटर से उड़ाए लाखों के नोट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

admin

Leave a Comment