November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस में हिमांशु शेखर की बढ़ी मुश्किलें, 28 नवंबर तक ED की रिमांड में रहेंगे

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट ने हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को 28 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड पर भेज दिया है। 23 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे शुरू हुई सुनवाई आधी रात के बाद तक चली।

ED ने आरोप लगाया है कि हिमांशु ने महादेव ऐप के प्रमोटरों से 15 करोड़ रुपये लिए और बाद में हवाला के जरिए बड़ी रकम किस्तों में प्राप्त की। जांच एजेंसी के अनुसार, दुबई में हुई एक बैठक में प्रमोटरों और हिमांशु के बीच मुलाकात भी हुई थी। ED का दावा है कि हिमांशु अधिकारियों और न्यायिक प्रक्रिया में प्रभाव डालने का भरोसा देता था। फिलहाल ED उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related posts

रायपुर की ‘लेडी डॉन’ पूजा सचदेवा का आतंक: छात्राओं को बंधक बनाकर की मारपीट

admin

TET अनिवार्यता हटाने की मांग तेज, शिक्षा मंत्री से शिक्षकों ने की हस्तक्षेप की अपील

admin

रायपुर में आधी रात आग का तांडव! ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक

admin

Leave a Comment