24 C
Raipur
September 11, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत पर गेम खेल रहे युवक पर गिरा आसमानी कहर: रायपुर में मौके पर मौत, बलरामपुर में दो ग्रामीणों की भी गई जान

रायपुर/बलरामपुर. बारिश के मौसम में आसमान से कड़कती बिजली फिर कहर बनकर टूटी। रायपुर के डंगनिया इलाके में एक युवक मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी बिजली सीधे उसके फोन पर गिर गई। भीषण धमाके के साथ युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलरामपुर जिले में दो ग्रामीणों की भी बिजली गिरने से जान चली गई। इन घटनाओं ने फिर साबित कर दिया कि बारिश के दौरान लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

रायपुर में दर्दनाक हादसा: मोबाइल बना मौत की वजह

हादसा रायपुर के डंगनिया क्षेत्र का है। विशाल (24 वर्ष) नाम का युवक, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, बारिश के दौरान अपने मकान की छत पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तभी आसमान से गिरी बिजली सीधे मोबाइल पर टकराई और भीषण धमाका हुआ। मोबाइल जलकर राख हो गया और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बलरामपुर में दो की गई जान

बलरामपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

  • पहली घटना रामचंद्रपुर ब्लॉक के बेलगहना गांव की है, जहां खेत में काम कर रहे एक 40 वर्षीय किसान की जान चली गई।
  • दूसरी घटना वाड्रफनगर के तुर्रीपारा गांव में हुई, जहां 19 वर्षीय युवक पर बिजली गिरी और वह भी मौके पर ही चल बसा।

दोनों ही मामलों में बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे थे।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश या बिजली चमकने के दौरान छत या खुले स्थानों में मोबाइल या मेटल वस्तुएं उपयोग न करें।

एक्सपर्ट की राय: मोबाइल और बिजली का कॉम्बिनेशन घातक

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश या बादलों की गड़गड़ाहट के दौरान मोबाइल रेडिएशन और इलेक्ट्रॉनिक वेव्स बिजली को आकर्षित कर सकते हैं। खासतौर पर छत, खुले मैदान या खेत में मोबाइल पर गेम खेलना या कॉल करना जान जोखिम में डाल सकता है।

Related posts

सौम्या-सूर्यकांत को बड़ी राहत: अब कर सकेंगे अपनी संपत्ति का इस्तेमाल कोयला घोटाले में जब्त प्रॉपर्टी पर ED का हक नहीं, हाईकोर्ट का फैसला; 10 याचिकाएं खारिज

admin

टोक्यो से ओसाका वर्ल्ड एक्सपो की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में की छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना

admin

आधे बिल की राहत खत्म, कांग्रेस का हल्ला बोल: 3-4 अक्टूबर को प्रदेशभर में बिजली कार्यालयों का घेराव”

admin

Leave a Comment