September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पारिवारिक विवाद के कारण वह अपनी सबसे छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जबकि अन्य बच्चे पिता के साथ रह रहे थे। इसी दौरान आरोपी पिता ने नाबालिग बेटी को डराकर-धमकाकर उसका शोषण किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए कड़ी सजा सुनाई। यह फैसला बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई का संदेश माना जा रहा है।

Related posts

रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, खुले मैदान में मिला खून से लथपथ शव

admin

पति द्वारा पत्नी की हत्या: हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

admin

आरती वासनिक और जेके ध्रुव पर ED का शिकंजा, CGPSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment