November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कारोबारियों को विदेशों में मिलेगा बिजनेस बढ़ाने का मौका, रायपुर में होगी खास वर्कशॉप

रायपुर में 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक्सपोर्टर्स के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें कारोबारियों को विदेशों में व्यापार बढ़ाने के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

वर्कशॉप में यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, UAE और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के बाजारों पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत भारतीय उत्पादों को मिलने वाली कम या जीरो इंपोर्ट ड्यूटी के फायदे भी बताए जाएंगे।

कार्यक्रम में एक्सपोर्ट से जुड़े नियम, उत्पादों की मांग और विदेशी बाजारों में व्यापार करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना और प्रदेश के निर्यात को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, VIP रोड, रायपुर में होगा।

Related posts

डागा कॉलेज में अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

admin

“छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार पर संवैधानिक बहस, हाईकोर्ट में गूंजे तर्क और उदाहरण”

admin

रिश्वतखोरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: एएसआई और पीएलवी 20 हजार की रिश्वत मांगते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसपी ने किया सस्पेंड

admin

Leave a Comment