November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ के पिकनिक स्पॉट पर युवती के साथ दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें धमकाया और मारपीट कर पैसे छीन लिए। आरोप है कि इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िता ने खरिसया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

पत्नी ने प्रेमी संग रची ‘एक्सीडेंट’ की साजिश, थार से कुचलकर की पति की हत्या; 4 आरोपी गिरफ्तार

admin

रायगढ़ में भेड़-बकरियां चुराने वाला गिरोह सक्रिय! दीवार तोड़कर कर रहे चोरी

admin

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना पर घोटाले का आरोप, अमित जोगी ने पीएम को पत्र लिख CBI जांच की मांग की

admin

Leave a Comment