November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

4.55 करोड़ लेकर भी नहीं लौटाए पैसे! कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, माइनिंग डायरेक्टर पर FIR

रायपुर में कोयला खनन कारोबार में साझेदार बनाने और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक कारोबारी से 4 करोड़ 55 लाख 25 हजार 296 रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, KNS विनायक माइनिंग के डायरेक्टर अमन नारायण सिंह ने कोरबा जिले की एक कोयला खदान में साझेदारी का प्रस्ताव देकर कारोबारी अक्षत राजन से निवेश कराया था। आरोप है कि रकम मिलने के बाद न तो निवेश का पैसा लौटाया गया और न ही मुनाफे का हिसाब दिया गया। काफी समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने 14 नवंबर को तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

खेत गिरवी के नाम पर 3 लाख की ठगी, फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन बेची; आरोपी गिरफ्तार

admin

पद्मश्री डॉ. बीके जैन बने एम्स रायपुर के नए अध्यक्ष, चिकित्सा क्षेत्र में लाएंगे नया जोश

admin

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आश्वासन पर टला मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन

admin

Leave a Comment