24.5 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दंपत्ति की संदिग्ध मौत: पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। सोमवार को घर के कमरे में पत्नी की लाश बिस्तर पर मिली, जबकि पति का शव पंखे से फांसी पर लटका मिला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

दीवार पर लिपस्टिक से लिखा नाम, नंबर और आरोप

कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से ‘राजेश विश्वास’ नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। साथ ही यह भी लिखा था कि पत्नी मोबाइल पर बात करते पकड़ी गई थी और उससे मिलने की बातें करती थी। दीवार पर एक कथित संदेश में पति ने लिखा है कि “राजेश विश्वास के कारण हम मर रहे हैं।”

कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पति ने अपनी मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है।

पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या—शक

फोरेंसिक जांच में पत्नी नेहा उर्फ शिवानी तांबे के गले पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका है कि पति राज तांबे ने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पार्क में घूमते और मोबाइल पर बात करते पकड़ी गई थी—परिवार का दावा

परिजनों का कहना है कि मृतका अपने मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती थी और ऊर्जा पार्क में उसे कई बार देखा गया था। इसे लेकर दंपत्ति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।10 साल पहले दोनों का लव मैरिज हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। घर में अक्सर चरित्र संदेह को लेकर झगड़ा होता रहता था।

दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकले थे, मां ने दरवाजा तोड़ा तो खुला राज

मृतका की मां ने बताया कि दंपत्ति सुबह से घर से बाहर नहीं निकले थे। शंका होने पर जब वह दोपहर में घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो बेटी बिस्तर पर मृत पड़ी थी और दामाद पंखे से लटका था।सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

हर एंगल से जांच जारी: पुलिस

CSP बिलासपुर नमनितेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पत्नी के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है। पुलिस दीवार पर लिखावट, सुसाइड नोट, फोन कॉल डिटेल और पारिवारिक विवाद सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related posts

अजय चंद्राकर का मंच पर विरोध प्रदर्शन, BJP में अंदरूनी कलह उजागर

admin

बलौदाबाजार हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त! अमित बघेल समेत 3 की बेल खारिज… हाईकोर्ट ने क्या कहा 😱

admin

रायपुर के रावाभाठा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

admin

Leave a Comment