July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर पंडरी में महिला की दुकान में तोड़फोड़: अज्ञात युवक ने गाली-गलौज के बाद फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में एक महिला दुकानदार के साथ बदसलूकी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। आरोपी युवक ने न केवल महिला से गाली-गलौज की बल्कि दुकान के बाहर रखे गमले और अंदर रखे फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

कैसे हुई घटना?

पीड़िता कुंती सोना ने पुलिस को बताया कि वह श्याम प्लाजा के दूसरे फ्लोर पर दुकान चलाती हैं।

25 नवंबर की शाम करीब 6:50 बजे एक अज्ञात युवक उनकी दुकान के पास पहुंचा और वहां रखे गमले को लात मारकर तोड़ने लगा।

जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह युवक अश्लील गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी।

दुकान में घुसकर की तोड़फोड़

पीड़िता के अनुसार धमकी देने के बाद आरोपी उनकी दुकान में घुस गया और: फर्नीचर, दर्पण, कंप्यूटर,कुर्सियां को लात और लोहे के रॉड से तोड़ता रहा। दुकान में मौजूद कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना को आसपास मौजूद लोग भी देख रहे थे।

घबराहट के कारण रिपोर्ट देर से दर्ज

कुंती सोना ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह डर गई थीं, इसलिए तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं।लेकिन अब वे आरोपी का चेहरा देखकर उसे पहचान सकती हैं।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी के अनुसार:

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं आरोपी की पहचान जल्द करने की कोशिश की जा रही है। दुकानदार को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है पुलिस ने कहा कि आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मेडिकल कॉलेज परिसर में भीषण आग, कबाड़ वाहनों में लगी आग से मचा हड़कंप; कई गाड़ियां जलकर खाक

admin

बिलासपुर में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बाबू, 10 हजार रुपए की मांग पर हुई कार्रवाई

admin

ED चार्जशीट में बड़ा खुलासा: शराब घोटाले में वॉट्सऐप ग्रुप पर होती थी कैश डीलिंग और नकली होलोग्राम की साजिश

admin

Leave a Comment