April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा झटका, वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रखर पांडेय का हार्टअटैक से निधन, विभाग में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और आईपीएस प्रखर पांडेय का आज अचानक हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस महकमे और राज्य प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 4:15 बजे भिलाई में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी उपचार किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आईपीएस प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदस्थ थे और सीआईडी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने लंबे और समर्पित सेवा काल में उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके थे, वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर भी उन्होंने सेवाएं दी थीं।

उनकी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के कारण वे पुलिस विभाग में एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की उनकी क्षमता और प्रशासनिक समझ की हमेशा सराहना की जाती रही। सहकर्मियों और अधीनस्थ अधिकारियों के बीच उनकी छवि एक मार्गदर्शक और प्रेरणादायक अधिकारी की रही है।

उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस मुख्यालय सहित विभिन्न जिलों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की बात कही।

आईपीएस प्रखर पांडेय का अचानक जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके द्वारा किए गए योगदान और सेवाओं को पुलिस विभाग लंबे समय तक याद रखेगा।

Related posts

यूट्यूब से सीखा चोरी का हुनर, रायपुर में ATM लुटेरा धराया

admin

“छत्तीसगढ़ में 16 साल से बांग्लादेशी रह रहा था भारतीय बनकर, फर्जी मार्कशीट से बनवाया आधार और पासपोर्ट:”

admin

रायपुर में ई-चालान के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, फर्जी लिंक से क्रेडिट कार्ड डिटेल लेकर 4.52 लाख की धोखाधड़ी

admin

Leave a Comment