राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 के छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 महीने बाद कार्रवाई करते हुए शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छात्र को थप्पड़ मारने से उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई। शिकायत के बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तारी हुई और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं इस घटना में शामिल दूसरी शिक्षिका नम्रता साहू अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
