36.1 C
Raipur
May 16, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

ACB का डबल एक्शन: बिलासपुर कलेक्टोरेट कर्मचारी और सक्ती के ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर और सक्ती जिले में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बिलासपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय पर होटल संचालक से खाद्य सुरक्षा मामले में कार्रवाई कम कराने के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप था। आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए लेते समय ACB टीम ने उसे पकड़ लिया।

वहीं सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट मामले में कार्रवाई से बचाने के बदले ASI ने 40 हजार रुपए मांगे थे। आरोपी पहले 20 हजार रुपए ले चुका था और दूसरी किस्त लेते समय ACB ने ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

रायपुर में शादी का झांसा देकर 5.38 लाख की ठगी, SECL में नौकरी का लालच देकर युवती से धोखा

admin

राजनांदगांव में अवैध धान कारोबार पर शिकंजा: खरीफ 2025-26 में 174 मामलों में 7.48 करोड़ का धान जब्त, 17 वाहन सीज

admin

छात्रों के भोजन से खिलवाड़: डेंटल कॉलेज मेस में मरी मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

admin

Leave a Comment