22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी जय प्रकाश गांधी गिरफ्तार

भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभनपुर के कारोबारी जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर नियमों से अधिक मुआवजा हासिल किया। 56 लाख रुपये मूल्य की जमीन पर करीब 9.83 करोड़ रुपये का मुआवजा लिया गया, जिससे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई होने का आरोप है।

ईडी का दावा है कि घोटाले से मिले पैसों को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश कर छिपाने की कोशिश की गई। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच जारी है। आरोपी को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ईडी को रिमांड मिली है। एजेंसी अब इस मामले से जुड़े अन्य लाभार्थियों, बिचौलियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related posts

हास्य कवि सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन: रथयात्रा के दिन हुआ अंतिम संस्कार, कुमार विश्वास देंगे श्रद्धांजलि”

admin

रायपुर में धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप, तीन महिलाओं के खिलाफ शिकायत

admin

मेकाहारा की इमरजेंसी में अचानक कैसे लगी आग?

admin

Leave a Comment