September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में बुलडोजर एक्शन: रेलवे लाइन किनारे अवैध निर्माणों पर चला निगम का डंडा

दुर्ग के बोरीसी भाटा क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे किए गए अतिक्रमणों पर नगर निगम ने हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए चार दुकानों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए गए।

अधिकारियों के अनुसार कुल 37 निर्माणों को हटाने का आदेश था, लेकिन 33 प्रभावित पक्षों को न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) मिलने के कारण उनके खिलाफ फिलहाल कार्रवाई टाल दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

Related posts

रेलवे में सुनहरा मौका: RRC अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 21 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

admin

ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी, साथी के पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी ने की खुदकुशी

admin

कोविड से मौत पर बीमा कंपनी की मनमानी पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने 1 करोड़ भुगतान का सुनाया फैसला

admin

Leave a Comment