November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, जवानों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के भटगांव में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर की शाम गोवर्धन पूजा के दौरान पुलिस को गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिस जवानों का कॉलर पकड़ते और उनके हाथ से डंडा छीनने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ की बात से इनकार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related posts

बीजापुर मेले में सेना के जवान की हत्या: NIA ने नक्सली पर पेश की चार्जशीट

admin

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप: एमटेक छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 7 जुलाई तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

admin

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

admin

Leave a Comment