बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर बस्तर संभाग के जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
तूफान के कारण हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने की आशंका है। वहीं, प्रदेश के 17 जिलों में तापमान 18 डिग्री से नीचे जाने की संभावना जताई गई है।
