November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में पिता बना हैवान! घरेलू विवाद में ढाई महीने के मासूम की चली गई जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति दारिका प्रसाद केंवट शराब के नशे में था। पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते आरोपी ने गुस्से में पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया।

इस दौरान मां की गोद में मौजूद महज ढाई महीने का मासूम भी डंडे की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने की कोशिश की गई और अस्पताल में इलाज भी कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related posts

राजनांदगांव शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो से मचा हड़कंप, साइबर हैकिंग की आशंका पर जांच शुरू

admin

रायपुर के मोतीबाग गार्डन में चाकूबाजी, बीच-बचाव करने वाला दोस्त भी घायल

admin

नए साल से पहले आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख की अवैध शराब हरियाणा से लाकर जब्त

admin

Leave a Comment