November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सेमरहा गांव में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली थी। जांच और वीडियोग्राफी के दौरान आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी ने विरोध करते हुए डिप्टी रेंजर को थप्पड़ मारा और उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में उनके गर्दन पर चोट भी आई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में SC-ST एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related posts

जेलों में मौतों पर सियासी घमासान, विधानसभा में तीखी बहस और जांच की मांग

admin

धर्मजयगढ़ में तेज रफ्तार कार ने ली तीन जिंदगियां — महिला और दो मजदूरों की मौके पर मौत, चालक फरार

admin

रायपुर में पहली बड़ी कार्रवाई: आम नागरिकों की सूचना पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक से भरा वाहन जब्त, नगर निगम ने आरोपी पर कसा शिकंजा

admin

Leave a Comment