November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, परिवार को जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। 19 नवंबर को उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए पैसे नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी दी।

कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर पुलिस तैनात है। पुलिस वॉइस मैसेज और नंबर की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधे संबंध होने की पुष्टि नहीं की है।

Related posts

नारी शक्ति वंदन पर सीएम साय सक्रिय, सांसद-विधायकों से एकजुट समर्थन की अपील

admin

आखिर क्यों पहन ली आवेदनों की माला? रायपुर निगम में अनोखे प्रदर्शन की चर्चा

admin

दुर्ग में महिला ने आरक्षक के घर घुसकर मां-बेटे की हत्या, दो बेटियां घायल

admin

Leave a Comment