November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नए बजट की तैयारी तेज, सभी विभागों से मांगा गया 10 बिंदुओं का हिसाब

छत्तीसगढ़ में आगामी बजट की तैयारी शुरू हो गई है। वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों से 10 दिसंबर से पहले 10 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी है। विभागों को प्रेजेंटेशन के जरिए बताना होगा कि पिछले बजट में कितनी राशि खर्च हुई, कितने लोगों को योजनाओं का लाभ मिला और बजट का कितना उपयोग किया गया। इसके अलावा विभागों से आय, खर्च, लाभ-हानि और बकाया राशि का विवरण भी मांगा गया है। इस जानकारी के आधार पर सरकार आगामी बजट तैयार करेगी और योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करेगी।

Related posts

रायपुर प्रेस क्लब के रंगोत्सव में सीएम विष्णुदेव साय ने दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

admin

शहीदी दिवस पर युवाओं का स्वच्छता संग्राम—करबला तालाब में “माय भारत” का जनजागरूकता अभियान

admin

इलाज के बहाने रायपुर में छिपे थे नक्सली पति-पत्नी, पुलिस ने किराए के मकान से पकड़ा

admin

Leave a Comment