24.5 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, दो की मौत की सूचना

कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह शुरू हुई और समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी थी। अब तक की जानकारी के अनुसार, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की टीम गश्त पर थी और जंगल के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल बेहद संवेदनशील क्षेत्र में है और फिलहाल टीम के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी अभी मुठभेड़ स्थल पर है, पूरी जानकारी पार्टी के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।”

इलाके में मुठभेड़ के चलते तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस बल रवाना कर दिया गया है ताकि नक्सलियों को घेरे में लिया जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Related posts

100 करोड़ के बॉन्ड से बनेगा शहर का नया फाइनेंशियल हब

admin

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या छत्तीसगढ़ संगठन में होंगे बड़े फैसले?

admin

गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राष्ट्रभक्ति की साइकिल गूंज: सेना, नागरिकों और युवाओं ने मिलकर रचा एकता का संदेश

admin

Leave a Comment