July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

चीखें गूंजीं, लेकिन न बचा सका कोई: रायपुर फोम फैक्ट्री में आग का तांडव, मजदूर जिंदा जला

रायपुर के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार देर रात एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में एक मजदूर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उसकी चीखें सुनकर सहयोगी दौड़े, लेकिन आग की लपटों ने उसे बचाने की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। फैक्ट्री में काम कर रहे 16 अन्य मजदूर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

  दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। मृतक मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और उसका शव पूरी तरह जला हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। फैक्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

  स्थानीय लोगों और मजदूरों में इस हादसे को लेकर गम और गुस्सा है। कई लोग फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने फैक्ट्री मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठा दिया है।

Related posts

“33 जिलों में फैला 140 करोड़ का मिलिंग घोटाला: सिंडिकेट के नेटवर्क पर EOW की सर्जिकल स्ट्राइक”

admin

राज्यसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी: 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान, कई राज्यों में सियासी हलचल तेज

admin

सरकारी पद का झांसा देकर 35 लाख की ठगी: MSME का फर्जी चेयरमैन बन युवक से रकम ऐंठी, बंगले और वेतन का लालच दिया, FIR दर्ज

admin

Leave a Comment