September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का बड़ा आंदोलन: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिन तक हड़ताल, अस्पताल सेवाएं होंगी प्रभावित

छत्तीसगढ़ में आज से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नर्सिंग अधिकारियों ने अपनी 11 प्रमुख मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन 29, 30 और 31 दिसंबर को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए फॉर्म भर दिए हैं।

संघ का कहना है कि यह चरणबद्ध आंदोलन का चौथा चरण है। इससे पहले भी शासन को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। नर्सिंग स्टाफ की प्रमुख मांगों में 2018 में गठित समिति की सिफारिशों को लागू करना, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में रिक्त पदों पर भर्ती, संविदा और डेली वेज कर्मचारियों का नियमितीकरण, नर्सिंग अलाउंस और वाशिंग अलाउंस में बढ़ोतरी शामिल है।

संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान भी गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए आवश्यक संख्या में नर्सिंग स्टाफ सेवाएं देता रहेगा। हालांकि, यदि तीन दिन बाद भी शासन ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज किया जाएगा, जिससे अस्पतालों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

Related posts

दिल की 4 नसें 100% ब्लॉक थीं, बड़े अस्पतालों ने हाथ खड़े किए: अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने की सफल एंजियोप्लास्टी, मरीज को मिली नई जिंदगी

admin

“सदन में गूंजा डॉक्टरों की कमी का मुद्दा: ‘PG पर गए डॉक्टर, मरीजों का क्या?’”

admin

पत्नी के चरित्र पर शक से बढ़ा विवाद, पति ने कुल्हाड़ी से किया बेरहमी से कत्ल

admin

Leave a Comment