November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बस्तर NMDC प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार NMDC स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान ऑपरेटर मंगल साय गर्म पिघले हुए लोहे (हॉट मेटल) की चपेट में आ गए। लोहे का तापमान बहुत ज्यादा होने के कारण वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय उनके साथी कर्मचारी भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतक मंगल साय बस्तर के देवड़ा गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद कुछ ठंडा होने पर उनका शव बाहर निकाला गया। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

नक्सल हिंसा की जगह अब छाई खुशियां, जाने क्या है वजह

admin

8 साल का इंतजार खत्म! 69 दुकानदारों को आखिर कब मिलेगी नई दुकान?

admin

“संवेदना और संस्कृति का संगम: पीएम मोदी से रामनामी समाज की आत्मीय भेंट ने छुआ हर दिल

admin

Leave a Comment