November 25, 2026
The Defence
accidents

असम में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे 5 डिब्बे; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह कोलकाता-सेरांग एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी और रेलवे के साथ समन्वय किया।

Related posts

वडोदरा में दिल दहला देने वाला हादसा: कार की टक्कर से युवक पुल से लटका, शर्ट बनी जीवनरक्षक, लोगों की सूझबूझ से बची जान

admin

गोवा नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही: 25 की मौत, सुरक्षा चूक पर सरकार सख्त; किचन से शुरू हुई आग, सीढ़ियों पर मिले शव

admin

चीन में बड़ा रेल हादसा: टेस्ट ट्रेन ने ट्रैक पर काम कर रही टीम को रौंदा

admin

Leave a Comment