November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में अब नहीं भटकेंगी कचरा गाड़ियां, GPS से होगी हर वाहन की निगरानी

राजधानी रायपुर में नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कचरा गाड़ियों को GPS से जोड़ने का फैसला किया है। अब लोग मोबाइल पर ही कचरा गाड़ी की लोकेशन और उसके पहुंचने का समय देख सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, 50 से 60 कचरा वाहनों के रूट डिजिटल किए जा चुके हैं। वाहन तय रास्ते से भटकता है या ज्यादा देर तक एक जगह खड़ा रहता है, तो कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंचेगा। इसके अलावा, सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी अपलोड की जाएंगी। सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

Related posts

मुआवजा मामले में हाईकोर्ट सख्त: समझौते के बिना लोक अदालत का फैसला रद्द

admin

18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व CEO समेत 8 अफसरों पर EOW की चार्जशीट

admin

स्वास्थ्य विभाग का बाबू 54 हजार की रिश्वत लेते धराया, ACB ने मुंगेली में की बड़ी कार्रवाई

admin

Leave a Comment