November 25, 2026
The Defence
accidents

असम में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे 5 डिब्बे; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह कोलकाता-सेरांग एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी और रेलवे के साथ समन्वय किया।

Related posts

हांगकांग आग त्रासदी: ताई पो कॉम्प्लेक्स में 94 की मौत, 280 से अधिक लापता; सरकार ने क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन शुरू किया

admin

चीन में बड़ा रेल हादसा: टेस्ट ट्रेन ने ट्रैक पर काम कर रही टीम को रौंदा

admin

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में एसिड विस्फोट से हड़कंप, सफाई के दौरान 4 मजदूर झुलसे, दो की हालत नाजुक

admin

Leave a Comment