छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से गुरुवार को अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की खबर मिलने के बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट हो गए। एहतियात के तौर पर ट्रेन को करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड की टीम ने ट्रेन के डिब्बों और स्टेशन परिसर की जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल बम की सूचना अफवाह थी या इसके पीछे कोई वास्तविक खतरा था, इसकी जांच जारी है।
