November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मकान किराये पर लेकर महिला से 28.55 लाख की ठगी, निवेश के नाम पर रची साजिश

रायपुर में मकान किराये पर लेने के बहाने एक महिला से 28.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एवेन नाम की कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले महिला का मकान किराये पर लिया और दो महीने तक समय पर किराया देकर उसका भरोसा जीता। इसके बाद इंस्टाग्राम पर विज्ञापन दिखाकर महिला को दूसरे शहरों में मकान खरीदने और निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया।

महिला ने आरोपियों की बातों में आकर अलग-अलग किस्तों में 28.55 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में उसे मुनाफा भी दिया गया, लेकिन बाद में आरोपियों ने पैसे लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी। महिला का 4.63 लाख रुपये किराया भी बकाया बताया गया है। शिकायत के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related posts

“नई गाइडलाइन दरों से महंगी हुई जमीन-रजिस्ट्री, रायपुर-कोरबा में प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा बदलाव”

admin

कोरबा में मालगाड़ी पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, लोको पायलट घायल — कोयला चोरी गिरोह पर शक

admin

बम की खबर से रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, 45 मिनट तक खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन

admin

Leave a Comment