42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
अन्य

“माँ के दूध ने बचाई 1 हजार जानें”: MP का पहला मदर मिल्क बैंक बना मिसाल, माताओं ने किया 210 लीटर डोनेट

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर के MTH अस्पताल में शुरू हुआ राज्य का पहला मदर मिल्क बैंक अब रोल मॉडल बन चुका है।

यहां अब तक 1 हजार से ज्यादा नवजातों की जान बचाई जा चुकी है, माताओं ने 210 लीटर से अधिक दूध डोनेट किया है।

डोनर माताएं बनीं फरिश्ता

  • हर दिन अस्पताल की माताएं स्वेच्छा से अपना दूध डोनेट कर रही हैं।
  • दूध को पाश्चुरीकरण (Pasteurization) प्रक्रिया से स्टरलाइज कर सुरक्षित -30°C पर स्टोर किया जाता है।
  • जन्म के बाद दूध नहीं पी पाने वाले या कम वज़न वाले शिशुओं को यही दूध दिया जाता है।

हर बूंद जीवनदायिनी बनी

अब तक 1 हजार से अधिक नवजातों को इससे लाभ मिला है।

प्रतिदिन करीब 10–15 नवजात को यह दूध दिया जा रहा है।

मिल्क बैंक से न सिर्फ इंदौर, बल्कि आसपास के जिलों — खंडवा, धार, उज्जैन तक के शिशु लाभान्वित हो रहे हैं।

मेडिकल टीम का मानना

“नवजात को मां का दूध न मिले तो उसकी इम्युनिटी कमजोर रहती है। मदर मिल्क बैंक से उन्हें पोषण भी मिलता है और संक्रमण से बचाव भी होता है।”

अगली योजना क्या है?

  • जल्द ही यह मिल्क बैंक ओपीडी माताओं से भी दूध लेने की शुरुआत करेगा।
  • जरूरत पड़ी तो राज्य के अन्य जिलों में भी इस मॉडल को दोहराया जाएगा

Related posts

महाराष्ट्र के मंत्री बने भारत में टेस्ला के पहले मालिक: इलेक्ट्रिक कार खरीदकर बोले- पोते को गिफ्ट, EV जागरूकता बढ़ाना मकसद

admin

कैश कांड में जस्टिस वर्मा पर गहराया संकट: जांच पैनल की सिफारिश- जज को हटाओ, स्टोर रूम था उनके कब्जे में

admin

आज का राशिफल: 14 जुलाई 2025, सोमवार

admin

Leave a Comment