November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में बनेगी ‘रियासत गैलरी’, एक छत के नीचे दिखेगा छत्तीसगढ़ के 14 राजघरानों का इतिहास

छत्तीसगढ़ के 14 पूर्व राजघरानों का इतिहास अब रायपुर में एक ही जगह देखने को मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से ‘रियासत वीथिका’ बनाई जा रही है।

इस गैलरी में राजपरिवारों की जीवनशैली, शाही परंपराएं, पुराने हथियार, सिक्के, शाही कपड़े और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग राजपरिवारों से पुरानी ऐतिहासिक सामग्री और वंशावली की जानकारी जुटाएगा।

इस पहल से पर्यटकों, विद्यार्थियों और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ के राजघरानों के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

Related posts

चलती बस में युवक की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर आते समय बिगड़ी तबीयत

admin

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पलटवार: कहा—राहुल गांधी इटली का नहीं, भारत का चश्मा लगाएं; प्रदूषण बयान को लेकर तीखी नोकझोंक

admin

ट्रक ड्राइवर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, कार मालिक गिरफ्तार; धमकी और करोड़ों की मांग के आरोप

admin

Leave a Comment